History of BHEL

श्री रमेश पटल्या मावसकर

श्री रमेश पटल्या मावसकर

स्वतंत्र निदेशक

संक्षिप्त जीवन वृत्त

श्री रमेश पाटल्या मावस्कर को 08 जून 2023 से बीएचईएल के निदेशक मण्डल (बोर्ड) में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने अमरावती विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक की उपाधि अर्जित की है और के.के.एस.वी. रामटेक विश्वविद्यालय से एम.ए. (लोक प्रशासन) किया है।

श्री मावस्कर को प्रबंधन और प्रशासन क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त है। उन्होंने बहुत कम उम्र में महाराष्ट्र सरकार में अपना करियर शुरू किया और सरकार में विभिन्न स्तरों पर भिन्न –भिन्न पदों पर कार्य किया। उन्हें जन सेवा के क्षेत्र में 29 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। जन सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अनेक संभागों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियंत्रण, सभी सरकारी खाद्य गोदामों एवं सार्वजनिक वितरण केन्द्रों का निरीक्षण और पर्यवेक्षण का कार्य किया है। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।

श्री मावस्कर को लोक प्रशासन के क्षेत्र में बहुआयामी एवं नाना प्रकार का अनुभव है। वे सामाजिक-आर्थिक विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु पूर्ण समर्पित एवं दृढ़ संकल्पित रहते हैं। समाज सेवा में उनकी गहरी रुचि है। वे आदिवासी समुदाय के लोगों के उत्थान और सामाजिक-आर्थिक विकास से संबंधित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से विशेष रूप से जुड़े हुए हैं।

Back to previous page | Page last updated date : 02-04-2025